त्रिपुरा प्रदेश का राज्य स्तरीय सम्मेलन

22 May, 2025

दिनांक 22 मई 2025 को देश के महान सपूत, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अगरतला, त्रिपुरा में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) त्रिपुरा प्रदेश का राज्य स्तरीय सम्मेलन श्रद्धांजलि सभा के रूप में आयोजित किया गया।

इस ऐतिहासिक आयोजन की अध्यक्षता केकेसी त्रिपुरा के प्रदेश चेयरमैन श्री संतानु पाल ने की और सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में केकेसी के राष्ट्रीय चेयरमैन माननीय डॉ. उदित राज जी एवं विशिष्ट अथिति के रूप मे त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस केमेटी के अध्यक्ष श्री आशीष कुमार साहा ने संबोधित किया।

अपने ओजस्वी उद्बोधन में डॉ. उदित राज जी ने राजीव गांधी जी की दूरदृष्टि, वैज्ञानिक सोच और युवाओं के प्रति उनके विशेष विश्वास को याद करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने तकनीक, पंचायती राज और सूचना क्रांति के माध्यम से भारत को 21वीं सदी की दिशा में अग्रसर किया, उसी भाव से हमें असंगठित क्षेत्र के कामगारों और कर्मचारियों को सशक्त, संगठित और अधिकारसम्पन्न बनाना होगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज देश के सबसे बड़े कार्यबल – असंगठित क्षेत्र के करोड़ों मजदूरों को न्याय, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान दिलाना केवल एक नीति का नहीं, बल्कि राजनीतिक और नैतिक संकल्प का विषय है।

इस सम्मेलन में त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मजदूर संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी सशक्त व प्रेरणादायी बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान केकेसी की आगामी योजनाओं, सदस्यता अभियान, राज्य स्तरीय श्रमिक रजिस्ट्रेशन और अधिकार जागरूकता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह सम्मेलन एक प्रेरक स्मरण रहा – न केवल राजीव गांधी जी के सपनों का, बल्कि उन करोड़ों श्रमिकों की आशाओं का, जिन्हें अब आवाज मिल रही है।