देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के कर्मयोद्धा और जननायक, माननीय श्री राहुल गांधी जी के साथ असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. उदित राज जी ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
यह यात्रा केवल राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि यह सांप्रदायिक सौहार्द, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प है। इस ऐतिहासिक अभियान में डॉ. उदित राज जी की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी की यह यात्रा समाज के हर वर्ग – विशेषकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, गरीबों, दलितों, आदिवासियों और वंचितों – के अधिकारों की लड़ाई भी है।
डॉ. उदित राज जी ने राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए देशवासियों को यह संदेश दिया कि:
"हम नफरत के खिलाफ मोहब्बत का संदेश लेकर निकले हैं। हम असमानता के खिलाफ समानता का संघर्ष लेकर निकले हैं। और हम हर मेहनतकश भारतीय को उसका हक दिलाने की इस यात्रा में शामिल हैं।”
केकेसी की भागीदारी इस यात्रा में विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, क्योंकि असंगठित क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों श्रमिक प्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बने। वे अपने हाथों में “भारत जोड़ो – श्रमिकों को जोड़ो” जैसे स्लोगन लिए हुए राहुल गांधी जी के साथ यात्रा में सम्मिलित हुए।
यह दृश्य न केवल राजनीतिक एकता, बल्कि आर्थिक और सामाजिक न्याय के प्रति कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।