दिनांक 06 जून 2023 को अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय, नई दिल्ली में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) – दिल्ली प्रदेश की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश केकेसी अध्यक्ष श्री विनोद पवार जी ने किया, जिसमें दिल्ली के सभी ज़िलों और विधानसभा क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
🔷 बैठक का प्रमुख उद्देश्य था:
संगठन के विस्तार की योजना तैयार करना
आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के लिए केकेसी की भूमिका को मज़बूत बनाना
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को राजनीतिक भागीदारी में शामिल करना
ज़मीनी स्तर पर श्रमिकों की समस्याओं का संकलन व समाधान के लिए कार्ययोजना बनाना
🎙️ राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. उदित राज जी ने अपने संबोधन में कहा:
*"देश के करोड़ों असंगठित कामगार अब केवल काम करने वाले हाथ नहीं, बल्कि सत्ता बदलने की ताकत बन चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों में केकेसी की भूमिका निर्णायक होगी।