श्री नरेश मलिक के नेतृत्व में पहुँचे केकेसी हरियाणा के दर्जनों समर्पित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से महत्वपूर्ण मुलाक़ात

17 Jul, 2026

दिनांक 17 जुलाई 2026 को AICC मुख्यालय में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC) के राष्ट्रीय चेयरमैन माननीय डॉ. उदित राज जी ने हरियाणा प्रदेश चेयरमैन श्री नरेश मलिक के नेतृत्व में पहुँचे केकेसी हरियाणा के दर्जनों समर्पित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से महत्वपूर्ण मुलाक़ात की।

बैठक के दौरान हरियाणा में संगठन के विस्तार, असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं कर्मचारियों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर केकेसी के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री रमेश यादव, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री आदित्य राजपूत तथा दिल्ली प्रदेश केकेसी चेयरमैन श्री विनोद पवार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान केकेसी हरियाणा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा कामगारों की आवाज़ को पूरी ताकत से उठाने का संकल्प लिया।

केकेसी का बढ़ता संगठन देश के करोड़ों असंगठित कामगारों, श्रमिकों और कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई को नई शक्ति प्रदान करेगा।