दिनांक 22 मई 2026 को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय 'इंदिरा भवन', भोपाल में असंगठित कामगार कांग्रेस (KKC) के प्रदेश चेयरमैन श्री रणजीत शक्तवात के नेतृत्व में एक भव्य 'प्रदेश सम्मेलन' का आयोजन किया गया।
सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए KKC के राष्ट्रीय चेयरमैन माननीय डॉ. उदित राज जी ने केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "देश के मेहनतकश मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात करने वाले काले कानूनों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार लगातार श्रमिकों के हक, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार के अवसरों को कमजोर करने की साजिश रच रही है।" डॉ. उदित राज ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि KKC देश के कामगारों की बुलंद आवाज बनकर उनके सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।
इस गरिमामयी अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वर्तमान विधायक श्री अजय सिंह (राहुल भैया), संगठन प्रभारी श्री संजय कांबले, विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी श्री महेंद्र सिंह चौहान, सह-प्रभारी श्री मोहन जालिया तथा प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण अहीरवार ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।
सम्मेलन में KKC के पदाधिकारियों, सैकड़ों जांबाज कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में आए असंगठित क्षेत्र के कामगारों ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।