हरियाणा प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन

10 Jun, 2025

हरियाणा के मेहनतकश असंगठित कामगारों की आवाज़ को बुलंद करने की दिशा में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) द्वारा आयोजित हरियाणा प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा।
स्थान: जाट धर्मशाला, हिसार
तारीख: 10 जून 2025
समय: प्रातः 10 बजे
सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और असंगठित क्षेत्र से जुड़े साथी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने और कामगारों के हक़-अधिकारों की लड़ाई को संगठित रूप देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को केकेसी के राष्ट्रीय चेयरमैन, माननीय डॉ. उदित राज जी ने संबोधित किया। उनके ओजस्वी भाषण ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और दिशा का संचार किया। उन्होंने असंगठित कामगारों की दशा-दिशा पर विस्तार से बात की और संगठन को मज़बूत बनाने का आह्वान किया।

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की जमीनी समस्याओं पर गंभीर चर्चा
संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की रणनीति
भविष्य की कार्ययोजनाओं और आंदोलनों की रूपरेखा
समाजसेवियों व क्षेत्रीय नेताओं के प्रेरणादायक विचार
यह सम्मेलन न केवल संवाद का माध्यम बना, बल्कि यह एक सशक्त जनसंगठन की ओर बढ़ते कदम की ठोस शुरुआत भी सिद्ध हुआ।
केकेसी हरियाणा प्रदेश सभी कार्यकर्ताओं, भागीदारों और समर्थकों का हृदय से धन्यवाद करता है जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया।