रास्ता रोक सकते हो, लोकतंत्र की आवाज़ नहीं

08 Oct, 2026

रास्ता रोक सकते हो, लोकतंत्र की आवाज़ नहीं!

कल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर केकेसी त्रिपुरा प्रदेश चेयरमैन श्री शान्तनु पाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली, जिसे पुलिस ने सड़क पर रोक दिया।

जनता को अपनी आवाज़ उठाने और जवाबदेही मांगने का पूरा अधिकार है। सड़क पर कार्यकर्ताओं को रोक देने से लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनावों से जुड़े सवाल खत्म नहीं होंगे।

त्रिपुरा के जुझारू साथियों के संघर्ष को सलाम! संविधान के सम्मान और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए हमारा लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।