महंगाई के खिलाफ त्रिपुरा KKC का हल्ला बोल!
12 अगस्त 2026 को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC), त्रिपुरा के प्रदेश चेयरमैन श्री शांतनु पाल के नेतृत्व में सदर, त्रिपुरा में रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन एवं रैली निकाली गई।
बढ़ती महंगाई ने मजदूर, कर्मचारी और आम परिवार की कमर तोड़ दी है। KKC सड़क से सदन तक मेहनतकश जनता की आवाज़ बुलंद करता रहेगा।
महंगाई पर लगाम लगाओ—आम जनता को राहत दिलाओ!