राजीव गांधी सद्भावना दिवस के अवसर पर केकेसी त्रिपुरा प्रदेश चेयरमैन श्री शांतनु पाल जी के नेतृत्व में दो दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
20 तारीख को आयोजित भव्य रोड शो में बड़ी संख्या में कामगारों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर भाईचारे, सद्भाव और मज़दूर एकता का संदेश दिया।
21 तारीख की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द और कामगार अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। इसके बाद आयोजित सम्मेलन में मज़दूरों की समस्याओं, अधिकारों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम के अंत में केकेसी प्रतिनिधिमंडल ने मज़दूर साथियों के साथ लेबर ऑफिस पहुँचकर विभिन्न श्रमिक समस्याओं को लेकर डेपुटेशन सौंपा और कामगारों के अधिकारों की मज़बूत आवाज़ बुलंद की।