आसनसोल अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) कार्यालय स्थित गांधीजी की प्रतिमा के पास एक विरोध सभा आयोजित की गई।

30 Jan, 2026

(30 जनवरी 2026) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 79वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आसनसोल अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) कार्यालय स्थित गांधीजी की प्रतिमा के पास एक विरोध सभा आयोजित की गई।

यह सभा पश्चिम बर्दवान ज़िला असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शाह आलम ख़ान तथा पश्चिम बर्दवान ज़िला महिला कांग्रेस (आसनसोल अनुमंडल) की अध्यक्ष श्रीमती श्रीलता बनर्जी के नेतृत्व में आयोजित हुई। सभा में मोदी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना का नाम बदलकर VB-G-Ram G करने और भविष्य में इसे चालाकी से बंद करने की साज़िश के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के पार्षद एवं उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एस.एम. मुस्तफा तथा प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रसेनजीत पुइतांडी भी उपस्थित रहे।