मनरेगा वर्कर्स और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक

27 May, 2025

डॉ. उदित राज, चेयरमैन, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी), के दिशानिर्देश पर केकेसी के वाइस चेयरमैन श्री संजय गाबा ने गांव राजथल, ब्लॉक नारनोंद, जिला हिसार में मनरेगा वर्कर्स और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

इस बैठक का उद्देश्य भाजपा सरकार की तानाशाही पूर्ण नीतियों और मजदूर विरोधी सोच के खिलाफ आवाज बुलंद करना था। श्री संजय गाबा ने उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रही है और असंगठित क्षेत्र के कामगारों की लगातार अनदेखी कर रही है।

उन्होंने ऐलान किया कि केकेसी आने वाले समय में संगठित विरोध और आंदोलन के माध्यम से मजदूरों के हक के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। बैठक में मनरेगा और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स ने सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

बैठक में क्षेत्र के कई स्थानीय कार्यकर्ताओं और मजदूर प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और अपनी समस्याओं को साझा किया।