दिनांक 30 मई 2022 को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के राष्ट्रीय चेयरमैन, माननीय डॉ. उदित राज जी ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे केकेसी पदाधिकारियों और नेताओं से औपचारिक मुलाकात और संवाद किया।
बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, ज़मीनी स्तर पर चल रहे श्रमिक आंदोलनों की समीक्षा, और कांग्रेस सदस्यता अभियान की प्रगति का आकलन करना था। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में केकेसी द्वारा किए जा रहे कार्यों, चुनौतियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ. उदित राज जी ने कहा:
"असंगठित क्षेत्र के करोड़ों कामगारों की आवाज़ को संसद से सड़क तक पहुंचाने के लिए केकेसी लगातार संघर्ष कर रही है। हमारी ज़िम्मेदारी केवल संगठन निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि हम सामाजिक न्याय, आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की लड़ाई भी साथ-साथ लड़ रहे हैं।"
उन्होंने सभी प्रदेश प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में केकेसी को मज़बूती से स्थापित करें, असंगठित कामगारों से सीधा संवाद बनाएँ, तथा उनकी समस्याओं को कांग्रेस मंच के माध्यम से राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बनाएं। डॉ. राज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मेहनती व समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी ताकि नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार हो सके।